MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, आवेदन के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख, जानें पात्रता और नियम, 442 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC SSE 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल राज्य सेवा परीक्षा -राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में एमपीपीएससी द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तारीख 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा सूचना जारी की गई। जिसमें बताया गया कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 21 मई निर्धारित की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी दोपहर 12:00 बजे तक घोषित की गई थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। यह तारीख बढ़ाकर 16 फरवरी 2023 की गई है या नहीं।अब उम्मीदवार 16 फरवरी 2023 से दोपहर 12:00 बजे तक राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वही ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि को बढ़ाया गया है। उम्मीदवार 18 फरवरी तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे जबकि परीक्षा के प्रश्न पत्र 14 मई को जारी किया जाएगा। वहीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया जाना है।

परीक्षा संबंधित जानकारी

परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 मई 2023 से उपलब्ध होंगे। वही प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई रविवार को किया जाएगा जबकि प्रारंभिक परीक्षा में 2 प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दोपहर 2:15 से 4:15 तक दिया जाएगा।

रिक्त पदों की संख्या

एमपीपीएससी द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल 427 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जबकि राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या 15 है यानी कुल 442 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि वर्दीधारी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। हालांकि इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews