
AI Generated Image
छात्रों की मदद के लिए नेशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) फ्री में कई कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसमें कुछ पाठ्यक्रम मैथ्स और साइंस से भी जुड़े हैं। इसका लाभ ऑनलाइन उठाया जा सकता है। केवल भारत सरकार ने मुफ़्त एजुकेशन पोर्टल swayam.gov.in को विजिट करना होगा। एनसीईआरटी वर्तमान में कक्षा 11वीं और 12वीं के साइंस स्टूडेंट्स के लिए 13 कोर्स ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में बायोलॉजी के तीन, केमिस्ट्री के तीन, गणित के तीन और फिजिक्स के चार पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इन कोर्सेज को ज्वाइन करने के लिए स्टूडेंट्स को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इनकी अवधि सिर्फ 24 सप्ताह है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए ये बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। इन प्रोग्राम में लाइव सेशन, रिकॉर्डेड वीडियो समेत कई सुविधाओं भी जोड़ा गया है। सभी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध हैं। अप्रैल 2025 से ही इनकी शुरुआत हो चुकी है। वहीं समापन की तारीख 10 सितंबर 2025 है। 1 सितंबर तक स्टूडेंट एनरोलमेंट कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
कोर्स के आखिरी सप्ताह में फाइनल असेसमेंट का आयोजन होगा। जिसकी तारीख 10 से लेकर 15 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी प्रतिभागियों को कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट तब प्रदान किया जाएगा, जब वे फाइनल असेसमेंट में 60% स्कोर प्राप्त करेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2025 है। सीट उपलब्धता के आधार पर इसमें बदलाव भी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विकसित करने की सलाह दी जाती है।
फ्री ऑनलाइन कोर्स की लिस्ट
- कक्षा 11वीं बायोलॉजी पार्ट-1
- कक्षा 11वीं बायोलॉजी पार्ट-2
- कक्षा 12वीं बायोलॉजी पार्ट-1
- मैथमेटिक्स 11वीं पार्ट-1
- मैथमेटिक्स 11वीं पार्ट-2
- मैथमेटिक्स 12वीं पार्ट-1
- फिजिक्स 11वीं पार्ट-1
- फिजिक्स 11वीं पार्ट-2
- फिजिक्स 12वीं पार्ट -1
- फिजिक्स 12वीं पार्ट-2
कैसे करें ज्वाइन?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर रजिस्टर/ साइन इन टैब पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद इसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- “All Courses” के विकल्प पर जाएं।
- एनसीईआरटी को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चुनें।
- फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रमों को सर्च करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद “Join” बटन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आप इन कोर्सेज का लाभ उठा पाएंगे।

