30 अगस्त को NEET PG 2026, शहर सूचना पर्ची जारी, SMS में गलती पर NBEMS ने दिया स्पष्टीकरण

नीट पीजी शहर सूची पर्ची को अब उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। एसएमएस में गलती को लेकर एमबीईएमएस ने नोटिस जारी किया है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NEET PG 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी (NEET PG 2026) शहर सूचना पर्ची के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। 30 अगस्त को परीक्षा आयोजित होगी। 24 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी होंगे।

कई अभ्यर्थियों ने एसएमएस में सिटी स्लिप को लेकर गलतियों की शिकायत की। जिसे लेकर NBEMS ने स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने कहा कि, “तकनीकी गलती के कारण उम्मीदवारों को एसएमएस में गलत एग्जाम सिटी की जानकारी दी गई है। लेकिन अब सभी संबंधित उम्मीदवारों को सही की जानकारी देने वाले एसएमएस और ईमेल भेज दिए गए हैं।” यह भी स्पष्ट किया है कि एप्लीकेशन पोर्टल पर दिखाई गई टेस्ट सिटी ही फाइनल मानी जाएगी।। इसी के हिसाब से यात्रा और जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

NBEMS ने उम्मीदवारों को किया अलर्ट 

एमबीईएमस ने नीट पीजी से संबंधित सोशल मीडिया पर कोई भी गलती या गुमराह करने वाली जानकारी पोस्ट या शेयर करने से मना किया है। ऐसा कोई भी काम करने पर कानूनी खराब कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट, व्हाट्सएप चैनल और X हैंडल को विजिट सलाह दी गई है।

ऐसे डाउन करें शहर सूचना पर्ची 

  1. सबसे पहले नीट पीजी की आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.inपर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट पीजी के टैब पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची के लिंक पर क्लिक करें।
  5. इससे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

सिलेक्टिव एडिट विंडो फिर से खुला 

नीट पीजी सिलेक्टिव एडिट विंडो की सुविधा अब 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2026 तक मिलेगी। अपलोड किए गए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन में सुधार कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के आवेदन में सुधार की जरूरत, उन्हें एसएमएस और ईमेल भेजा गया है। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews