बड़ी अपडेट, NEET PG काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड की तारीखों में बदलाव, 12 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें नया शेड्यूल 

नीट पीजी काउन्सलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 12 से 16 फरवरी तक जारी रहेगा। नया शेड्यूल जारी हो चुका है। वहीं एमसीसी ने काउंसलिंग अथॉरिटी के साथ डेटा शेयरिंग को लेकर भी नोटिस जारी किया है।
neet ug 2024

नीट पीजी काउन्सलिंग (NEET PG 2024) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड की तारीखों में संशोधन किया है। नया शेड्यूल जारी हो चुका है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्टों में हुआ था है। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

ये रहा नया शेड्यूल 

  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया- 12 से 16 फरवरी 2025
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग- 13 से 16 फरवरी 2025
  • सीट आवंटन परिणाम- 19 फरवरी 2025
  • रिपोर्टिंग और एडमिशन- 20 से 28 फरवरी 2025

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी जांच करके सही से दर्ज करें।
  • फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी 

एमसीसी और स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के बीच डेटा शेयरिंग को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य काउंसलिंग अधिकारियों से एमसीसीसी ने अनुरोध किया है कि वह सभी राउंड में शामिल हुए उम्मीदवारों का डेटा 11 फरवरी शाम 5 बजे तक इंट्राएमसीसी पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउन्सलिंग की सीट प्रोसेसिंग से पहले राज्य के कॉलेज में सीट रखने वाले उम्मीदवारों को बाहर किया जा सके।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews