NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में स्थगित हुई नीट यूजी परीक्षा, नोटिस जारी

jee advanced 2024

NEET UG 2023: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई , 2023 यानि कल देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। परीक्षा के आधार पर देश के विभिन्न और प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेजों में दाखिला होगा, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगा। परीक्षा से एक दिन पहले मणिपुर के केंद्रों में आयोजित होने एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं, जिससे संबंधित नोटिस भी जारी किया है। एक बार फिर एनटीए परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। यह निर्णय मणिपुर के हालातों को देखते हुए लिया गया है। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित होगी।

बता दें कि 12 शहरों के 499 केंद्रों में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक एग्जाम आयोजित होंगे। इस वर्ष कुल 21 लाख 60 हजारों छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें इंग्लिश, हिन्दी, मराठी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, गुजराती, उर्दू इत्यादि शामिल हैं। एग्जाम 720 अंकों की होगी, इस दौरान 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। वहीं अनुत्तरित उतर के लिए 0 अंक मिलेंगे। बिना प्रवेश पत्र एग्जाम सेंटर में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी। दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार प्रवेश में दिए गए निर्देश को अच्छे से पढ़ लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews