NEET UG 2023: जल्द घोषित होंगे नीट यूजी के परिणाम, ऐसे करें चेक, Answer Key पर आई बड़ी अपडेट, जानें

NEET UG 2023: जल्द घोषित होंगे नीट यूजी के परिणाम, ऐसे करें चेक, Answer Key पर आई बड़ी अपडेट, जानें

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी की फाइनल आन्सर-की और परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख रिजल्ट के लिए घोषित नहीं की गई है एनटीए ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए प्रोविनजल Answer Key जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा चैलेंज विंडो भी खुल चुका है।

मणिपुर के उम्मीदवार दर्ज करें आपत्ति

बता दें कि मणिपुर में नीट यूजी परीक्षा अन्य राज्यों के मुकाबले देरी से हुई थी। कैंडीडेट्स 12 जून, 2023 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ऑबजेक्शन के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा है। आपत्तियों के समाधान के बाद ही फाइनल आन्सर और रिजल्ट घोषित होंगे।

जल्द खत्म होगा रिजल्ट्स का इंतजार

7 मई को देश के विभिन्न शहरों में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसमें लाखों छात्र शामिल हुए है। प्रोविजनल आन्सर-की 4 जून को जारी हो चुकी है और अब उम्मीदवार रिजल्ट्स का इंतजार करने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए इस सप्ताह परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। वहीं फाइनल आन्सर-की आज-कल में जारी हो सकती है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “NEET UG Result 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए आप रिजल्ट की हार्ड कॉपी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews