MCC ने जारी किया NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 सीट आवंटन रिजल्ट, कैसे करें चेक? यहाँ देखें स्टेप्स 

नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण का अनंतिम परिणाम एमसीसी ने जारी कर दिया है। उम्मीदवार आवंटित किए गए कोर्स और कॉलेज को चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। 
neet ug counselling 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी (NEET UG 2025) काउंसलिंग राउंड-3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें उम्मीदवारों के स्कोर और रैंक के हिसाब से एमबीबीएस/बीडीएस/बीएस नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए आवंटित कॉलेज और कोर्स का नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://mcc.nic.in को विजिट करना होगा।

एमसीसी ने परिणाम को लेकर अहम नोटिस भी जारी किया है। जिसके मुताबिक यदि रिजल्ट में कोई गड़बड़ी मिलती है तो उम्मीदवार एमसीसी को तुरंत इसकी जानकारी दें। इसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को फाइनल माना जाएगा। कमिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल रिजल्ट में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अलॉट किए गए सीट को क्लेम  करने का अधिकार नहीं होगा।

फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही कैंडडेट्स कॉलेजों में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा अलॉटमेंट लेटर भी एमसीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करना डाउनलोड करना होगा।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाएं।
  •  होम पेज पर “यूजी मेडिकल” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। “करंट इवेंट्स” के सेक्शन में जाकर “प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 3 यूजी काउंसलिंग 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम का पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां रैंक, कोटा, आवंटित संस्थान, कोर्स, रिमार्क और अन्य डिटेल्स को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिन्ट करने अपने पास रख सकते हैं।

जल्द जारी होगा शेड्यूल

अब तक काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। 13 अक्टूबर को जारी टाइम टेबल के मुताबिक परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित होने वाले थे। लेकिन सीट मैट्रिक्स में बदलाव के कारण की चॉइस फिलिंग की तारीख आगे बढ़ाई गई थी। जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई। नया कार्यक्रम जल्द ही उपलब्ध होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड कब शुरू होगा?

जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के तीसरे चरण में सीट आवंटित नहीं किए जाएंगे। वे ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। पिछले शेड्यूल के मुताबिक स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक जारी रहेगी। चॉइस फिलिंग/लॉकिंग के लिए 1 से 5 नवंबर तक दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा 8 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 9 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews