NEET UG री-एग्जाम पेपर लीक के दावों को NTA ने किया खारिज, बताया फेक, अभ्यर्थी को दी ये सलाह 

री-नीट यूजी को लेकर पेपर लीक और प्रश्न पत्र बिक्री के दावों को एनटीए ने खारिज कर दिया है। झूठा, फर्जी और भ्रामक बताया है। छात्रों को तैयारी पर ध्यान केंद्रीय की सलाह भी दी है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री-नीट संबंधित पेपर लीक और बिक्री के दावों को खारिज किया है। अभ्यर्थियों को फर्जी और भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह भी दी है। दरअसल, एनटीए के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफार्म पर कुछ ऐसे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

एनटीए ने कहा, “इस प्रकार की सामग्री संगठित नकल गिरोह द्वारा फैलाई जा रही है। जो विद्यार्थियों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाते हैं। इसका उद्देश्य नकली प्रश्न पत्र बेच कर पैसे ऐंठना है।” एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है परीक्षा प्रक्रिया की पूरी तरीके से सुरक्षित है और सभी अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय लागू किए गए हैं।

फर्जी खबरों को लेकर एनटीए सख्त 

एनटीए ने बताया कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट और सामग्री की सक्रिय रूप से पहचान कर करके खिलाफ साइबर अपराध प्राधिकरण को तत्काल हटाने के लिए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कर रही है। प्रवर्तन और साइबर अपराध प्राधिकरण के पास औपचारिक शिकायत दर्ज भी दर्ज करवाई गई है। एजेंसी ने कहा, “ऐसी सामग्री बनाना, प्रसारित करना और आगे भेजना और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी की कोशिश करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अभ्यर्थियों को दी ये सलाह 

एजेंसी ने अभ्यर्थी और अभिभावकों को ऐसे संदेह पर भरोसा करके भुगतान न करने की सलाह दी है। इसके अलावा इस प्रकार के संदेश को आगे फॉरवर्ड करने और धोखाधड़ी के प्रलोभन के झांसे से बचने को कहा है। अभ्यर्थियों को ऐसी अफवाहों को नजरअंदाज करने और किसी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ससत्यापित स्त्रोत पर ही भरोसा करने को कहा है। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध भी किया गया है। एनटीए ने कहा कि, “आपकी मेहनत ही सबसे महत्वपूर्ण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews