NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, MCC ने 29,945 सीटें आवंटित की, यहाँ जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी हो चुका है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए 29 हजार से अधिक सीटें अलॉट की गई हैं। उम्मीदवार रैंक वाइज आवंटित कॉलेजों के नाम चेक कर सकते हैं। 
neet ug counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) के पहले चरण के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। कुल 29, 945 सीटें रैंक वाइज आवंटित की गई है। प्रोविजनल रिजल्ट को पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें रैंक, आवंटित कैटेगरी, कोटा, आवंटित संस्थान और कोर्स की जानकारी दी गई है।  जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा संशोधित इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी हो चुका है।

एमबीबीएस के लिए टॉप-3 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट एम्स दिल्ली, JIMPER पुडुचेरी, बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद, एम्स जोधपुर और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदर सफदरगंज हॉस्पिटल दिल्ली शामिल हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक छात्रों को दाखिले के लिए 22 से लेकर 31 अगस्त तक संस्थानों में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। 21 अगस्त शाम 4 बजे तक रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब यूजी मेडिकल के ऑप्शन को चुनें।
  3. Current Events के सेक्शन में जाकर नीट यूजी प्रोविजनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसमें रैंक, कोटा, आवंटित कॉलेज और अन्य जानकारी चेक करें।
  5. प्रोविजनल रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।

अब क्या होगा? 

काउंसलिंग के राउंड-टेक रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने ऑप्शंस को फ्रिज या फ्लोट कर सकते हैं। फ्रिज ऑप्शन चुनने का मतलब है छात्र कॉलेज और ब्रांच से संतुष्ट है और काउंसलिंग के अगले चरण में भाग नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को आवंटित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट करना होगा। फ्लोट ऑप्शन चुनने का मतलब है छात्र कॉलेज और कोर्स कुछ स्वीकार तो करते हैं, लेकिन काउंसलिंग के अगले चरण में भी शामिल होना चाहते हैं। उन्होंनेन अपनी सीट ऑनलाइन कंफर्म करनी होगी। सीट अपग्रेडेशन और छोड़ने की सुविधा भी मिलती है।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पर भी अपडेट 

एमपी स्टेट कम्बाइन्ड नीट यूजी काउंसलिंग क्या के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके मुताबिक पहले चरण के लिए अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त को जारी होगा। छात्रों को मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए 25 अगस्त से लेकर 3 सितंबर शाम 6:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। एडमिशन को रद्द करने या ऑनलाइन सीट रिजाइन करने का मौका 25 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews