NEET UG काउंसलिंग 2026 शेड्यूल में फिर हुआ बदलाव, MCC ने जारी किया नोटिस, जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग की शेड्यूल में फिर बदलाव हुआ है। चॉइस लॉकिंग की तारीख आगे बढ़ाई गई है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) पहले चरण को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक चॉइस फिलिंग की तारीख 18 अगस्त तक आगे बढ़ा दी गई है। चॉइस लॉकिंग पोर्टल सोमवार शाम 5:30 बजे एक्टिव हो चुका है। इससे पहले चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 थी। वहीं 18 अगस्त को सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग होने वाली थी।

13 अगस्त को जारी नोटिस के मुताबिक सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। वहीं छात्रों को 25 से लेकर 25 अगस्त तक आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। संस्थाओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 26 अगस्त तक होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें चॉइस लॉकिंग 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजी मेडिकल के ऑप्शन को चुनें।
  • होम पेज पर नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • कैंडिडेट स्टेटस ट्रैक्टर राउंड-1 का पेज खुलेगा। अब चॉइस फिलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  • चॉइस फिलिंग ऑप्शन को चुनें।  “Proceed for next” बटन पर क्लिक करें।
  • दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद कॉलेज और पाठ्यक्रम प्रेफरेंस को सेलेक्ट करें।
  • अब विकल्पों को रिव्यू करें और आगे बढ़े।
  • अब स्क्रीन पर आपका कॉलेज प्रेफरेंस नजर आएगा।
  • शुल्क का भुगतान करें और चॉइस को लॉक करें।
  • चॉइस लॉकिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा।
  • ऑनलाइन काउंसलिंग चॉइस फिलिंग रिसिप्ट जनरेट होगी।
  • इसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।

राउंड-2 काउंसलिंग कब शुरू होगी?

एमसीसी ने राउंड-1 काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है। लेकिन राउंड-2, 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड को लेकर अब तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। 1 अगस्त को जारी शेड्यूल के मुताबिक राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 24 अगस्त को शुरू होगी। आवेदन 25 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक जारी रहेंगी। वहीं चॉइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा 25 से लेकर 30 अगस्त मिलेगी। सीट आवंटन परिणाम 2 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को 3 से लेकर 8 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

राउंड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया  11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक जारी रहेगी। 18 सितंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन 28 से लेकर 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। रिजल्ट 3 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews