NEET UG काउंसलिंग 2026 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू, नोट कर लें जरूरी तारीखें, जानें डिटेल 

नीट यूजी काउंसलिंग के अंतिम चरण के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। MCC ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन्होंने राउंड-3 में आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट नहीं किया। 
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 12 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एमसीसी ने घोषणा की है कि प्राइमरी असेसमेंट बोर्ड 15 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। अपीलेट बोर्ड 18 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए उम्मीदवार 14 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 12 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी। चॉइस लॉकिंग पोर्टल 14 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे एक्टिव होगा। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 15 से लेकर 16 अक्टूबर तक की जाएगी। परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित होंगे। वहीं कॉलेज में  रिपोर्टिंग की तारीख 19 से लेकर 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

राउंड-3 में रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी 

एमसीसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक राउंड-3 रिपोर्टिंग होने के बाद या राउंड-1 और 2 में फ्लोट ऑप्शन का इस्तेमाल करके रिटेन किए गए उम्मीदवार और ऐसे उम्मीदवार जिन्हें राउंड 3 में सीट अलॉट हुई थी, इन सभी कैंडिडेट्स के लिए अलॉटेड कॉलेज में फिजिकल शामिल होना जरूरी था। लेकिन जो अलॉटेड कॉलेज में फिजिकल रिपोर्ट नहीं कर पाए, ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट एमसीसी द्वारा जारी की गई है और यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब वे सीट क्लेम नहीं कर सकते। क्योंकि शेड्यूल के अनुसार रिपोर्टिंग टाइम खत्म हो चुकी है।

स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी को भी नोटिस जारी 

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी निर्देश के बाद स्टेट यूजी काउंसलिंग सटे वैकेंसी राउंड से पहले ज्वाइन किए गए ऑल इंडिया कोटा कैंडिडेट्स को फिल्टर आउट करने का निर्देश स्टेट काउंसलिंग प्राधिकरण को दिया गया है। अनुरोध किया गया है कि वे स्ट्रे सीट प्रोसेसिंग से पहले राउंड 3 तक ऑल इंडिया कोटा से ज्वाइन हुए कैंडिडेट्स को हटा दें। ताकि ऑल इंडिया कोटा में सीट रखने वाले कैंडिडेट्स को स्टेट काउंसिल के जरिए कोई सीट अलॉट न हो। एमसीसी के डेटा शेयरिंग पोर्टल पर जाकर ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड की जाती जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews