CUET UG 2024: छात्रों को मिली राहत, NTA ने फिर बढ़ाई सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, नोटिस जारी, देखें नया शेड्यूल

cuet ug 2024

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी एनटीए ने 31 मार्च रविवार को दी है। नोटिस भी जारी किया है। जिसके मुताबिक अब छात्र 31 मार्च तक नहीं बल्कि 5 अप्रैल 2024 रात 9:50 बजे तक ऑनललाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। 

नोट कर लें ये महत्वपूर्ण तिथियाँ 

बता दें कि इससे पहले से 26 मार्च को एनटीए ने नोटिस जारी करते हुए सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ाने की घोषणा की थी। नए शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 5 अप्रैल 9: बजे तक आवेदन कर पाएंगे और रात 11:50 बजे तक फीस का भुगतान कर पाएंगे। नोटिस के करेक्शन पोर्टल 7 अप्रैल को खुलेगा। जो पहले 6 अप्रैल को खुलने वाला था। इस दौरान छात्र अपने आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई के बीच होगा।

एनटीए ने किया वेरीफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव

एजेंसी ने वेरिफिकेशन से संबंधित अहम फैसला लिया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए अब अपने स्कूल या किसी अन्य वैध  फोटो युक्त सरकारी आइडेंटिटी कार्ड का इस्तेमाल पहचान के लिए कर पाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन के लिए कैंडीडेट्स को लॉग इन और पहचान के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए जाएंगे। इस लिस्ट में आधार कार्ड, डिजिलॉकर, पासपोर्ट, एबीसी आईडी, पैन कार्ड और फोटो युक्त स्कूल या कोई अन्य वैध सरकारी आइडेंटी कार्ड शामिल हैं।

प्रश्न और स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क गठित

उम्मीदवारों की सहायता के लिए एनटीए हेप डेस्क भी गठित किया है। किसी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011 4075 9000 पर पर कॉल कर सकते हैं या cuet–ug@nta.ac.in पर पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित तौर ऑफिशल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews