NTA ने किया JEE Mains 2025 टाई-ब्रेकिंग नियमों में बदलाव, यहां जानें अब एक समान अंक पर कैसे मिलेगी रैंक

क्या आप भी आने वाले साल में JEE Mains की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो आपके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल NTA द्वारा टाई ब्रेकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसे में आपको यह जानना बहुत ही जरूरी है कि यह बदलाव क्या है।
NTA ने किया JEE Mains 2025 टाई-ब्रेकिंग नियमों में बदलाव, यहां जानें अब एक समान अंक पर कैसे मिलेगी रैंक

JEE Mains 2025 के एग्जाम में यदि आप शामिल होने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल NTA द्वारा टाई ब्रेकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसे में यदि आप आने वाले वर्ष में JEE Mains की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इन नियमों पर नजर डालना चाहिए। रिवाइज्ड गाइडलाइंस पर नजर डाली जाए तो अब दो उम्मीदवारों के बीच टाई हो जाने जैसी स्थिति में उनकी एज या एप्लीकेशन नंबर के आधार पर फैसला नहीं लिया जाएगा।

वहीं नए नियमों के अनुसार सिर्फ रैंक के लिए एग्जाम में उम्मीदवार की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया जाने वाला है। वहीं ऐसी स्थिति में दो या उससे अधिक उम्मीदवार के बीच टाई होता है तो ऐसी स्थिति में दोनों उम्मीदवारों को समान रैंक ही दी जाएगी।

28 अक्टूबर से शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन

दरअसल आगामी JEE Mains 2025 के लिए एनटीए ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए NTA ने 28 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं आधिकारिक घोषणा के अनुसार यह परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी और यह 31 जनवरी 2025 तक कराई जाएगी। इसके साथ ही जानकारी दे दें कि NTA द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने की तारीख से ठीक तीन दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं यदि ऐसे में आपने भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप भी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां जानिए संशोधित टाई-ब्रेकिंग नियम

वहीं आपको बता दें कि जेईई मेन 2025 के संशोधित टाई-ब्रेकिंग नियम पर नजर डालें तो रैंक के लिए मैथ्स में हाई एनटीए स्कोर देखा जाएगा जिसके बाद फिजिक्स में हाई एनटीए स्कोर देखा जाएगा। वहीं इसके साथ ही उम्मीदवार का कैमिस्ट्री में भी हाई एनटीए स्कोर देखा जाएगा। ऐसे में यदि सब एक जैसा होता है तो सभी सब्जेक्ट में सही उत्तरों की तुलना में गलत उत्तरों का कम अनुपात देखा जाएगा। इसके साथ ही मैथ्स, फिजिक्स और कैमेस्ट्री में सही उत्तरों की तुलना में गलत उत्तरों का कम अनुपात देखा जाएगा। हालांकि इसके बाद भी बराबरी बनी रहती है तो उम्मीदवारों को समान रैंक प्रदान जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews