Online Admission: इस बार अलग होगी ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया, छात्रों को रजिस्ट्रेशन के साथ ही बताना होगा बिजनेस करेंगे या जॉब

Online Admission: इंदौर में 1 लाख से अधिक सीटें हैं और पहले राउंड के लिए छात्रों को 20 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाने का समय है। वहीं इस बार ऑनलाइन एडमिशन में पहले से ज्यादा डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।
college Admission

Online Admission: इस बार कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन अलग तरह से होने वाला हैं। इस बार छात्राें को एडमिशन के लिए न सिर्फ पहले से ज्यादा डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी, बल्कि अब उन्हें ऑनलाइन एडमिशन कराते समय यह भी बताना होगा कि उनके करियर के लिए वे क्या प्लान कर रहे हैं। दरअसल ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को करियर के प्रास्पेक्टिव का विकल्प दिया जाएगा, जिसमें वे बताएंगे कि वे भविष्य में जॉब को चुनेंगे या फिर बिजनेस करने का विचार कर रहे हैं।

जानिए क्या-क्या करना होगा:

दरअसल अब छात्रों को यह भी बताना होगा कि वे अगर जॉब का विकल्प चुन रहे हैं, तो वे कौन सा सेक्टर चाहेंगे – सरकारी या निजी, या फिर उनकी रुचि स्टार्टअप में है। इसके साथ ही, छात्रों को अपने फील्ड ऑफ इंटरेस्ट का विकल्प भी बताना होगा। यह प्रक्रिया छात्रों को अपने भविष्य की योजना बनाने की समझ देती है, और संस्थान इसमें उनकी मदद करने में भी सक्षम होता है, विशेषकर वोकेशनल और इलेक्टिव विषयों के चयन में।

वहीं इस बार, छात्रों के लिए तीन नए दस्तावेज भी फॉर्म में जोड़े गए हैं। इनमें शामिल हैं अपार आईडी, एबीसी (अकाउंट बैंक ऑफ क्रेडिट), और मूल निवासी प्रमाण पत्र (जो पहले ऑप्शनल था)। इस बार की विशेषता यह है कि छात्रों को मूल निवासी प्रमाण पत्र का नंबर भी प्रस्तुत करना होगा।

20 मई तक पहले राउंड का समय:

आपको बता दें कि इंदौर में 1 लाख से अधिक सीटें हैं और पहले राउंड के लिए छात्रों को 20 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाने का समय है। यहां के शिक्षाविद् डॉ. अनस इकबाल बताते हैं कि छात्रों के पास अभी भी दस्तावेज जमा करने के लिए काफी समय है। छात्रों को मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए अभी से ही प्रक्रिया शुरू कर देना चाहिए, ताकि कोई भी अंतिम समय में तनाव न हो।

हालांकि इस बार की खास बात यह है कि छात्रों को रजिस्ट्रेशन के दौरान एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर पर अपने विधानसभा क्षेत्र का ब्यौरा भी देना होगा। हालांकि, वे अपने विधानसभा क्षेत्र को सही तरीके से चुन सकेंगे, चाहे वे प्रदेश में किसी भी जिले से हों।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews