
AI Generated Image
नीट पीजी आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2025 को ही बंद हो चुकी है। सफल एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन छात्रों तीन बार डेटा है। फाइनल एडिट विंडो 26 मई 2025 तक खुला रहेगा। यदि कोई उम्मीदवार इस दौरान आवेदन में संशोधन करने में विफल होता है, तो उसे किसी प्रकार के सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा।
अंतिम संपादन विंडो (NEET PG 2025 Edit Window) में अपलोड की गई छवियां (फोटो, सिग्नेचर और थंब इंप्रेशन) से संबंधित कमियों को सुधारने का अवसर दिया जाता है। उम्मीदवारों इसके बारे में सूचित भी किया जाता है। यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो डेडलाइन समाप्त होने से पहले एप्लीकेशन में इन कमियों को सुधार लें।
आवेदन में कमी पड़ेगी भारी
एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कैटेगरी, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर, पीडबल्यूडी स्टेटस इत्यादि में बदलाव की अनुमति नहीं देता। फॉर्म में दर्ज की जानकारी काउंसलिंग के समय डीएचएस भारत सरकार की मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा नहीं बदली जाएगी, जो आवेदन पत्र के जैसा ही होगा। कोई उम्मीदवार यदि अपेक्षित दस्तावेज के साथ विधिवत पूर्ण आवेदन जमा करने या कमियों को दूर करने में विफल होता है तो उन्हें आयोग की घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। फीस भी रिफंड नहीं होगा।
ऐसे करें संशोधन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन एडिट विंडो के ऑप्शन पर क्लिक करके फोटोग्राफ/सिग्नेचर या थंब इंप्रेशन में बदलाव करें।
- जरूरत पड़ने पर शुल्क का भुगतान करें और संशोधित आवेदन पत्र को जमा करें।
जून में होगी परीक्षा
इस साल नीट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 15 जून 2025 को होने वाला है। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। एडमिट कार्ड 10 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। वहीं 2 जून को एग्जाम से एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। परिणाम 15 जुलाई 2025 तक घोषित हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काउन्सलिंग प्रोसेस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

