राजस्थान बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 12 फरवरी से शुरू होगी एग्जाम, देखें डिटेल्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Board Date Sheet

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो इस साल एग्जाम देना चाहते हैं और डेट का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हो जाएगी।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में होने वाली है। सुबह 8:30 से 11:45 तक इसे संचालित किया जाएगा। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में इस साल 95872 छात्र शामिल होने वाले हैं।

कब शुरू होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से जो डेट शीट जारी की गई है। उसके मुताबिक बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी। पहला पेपर दसवीं कक्षा का इंग्लिश का रहेगा जबकि 12वीं का पहला पेपर मनोविज्ञान का रखा गया है। दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी को संस्कृत के पेपर के साथ खत्म होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को शारीरिक शिक्षा विषय के साथ समाप्त होगी।

Rajasthan Board Date Sheet

कितने होंगे परीक्षा केंद्र

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 51 केंद्रों को संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है। यहां परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसी के साथ नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है। बोर्ड में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यह कहा गया है की डेट शीट डाउनलोड करने के बाद दिशा निर्देश ध्यान से पढ़ें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews