School News: भीषण गर्मी और लू के चलते फिर बंद हुए स्कूल, 19 जून तक रहेगी छुट्टी, DM ने जारी किया आदेश

18 और 19 जून को विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश भी जारी हो चुका है। यह कदम भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
school news

School News: भीषण गर्मी और हिटसेव के कारण बिहार के स्कूलों का अवकाश बढ़ दिया गया है। पटना जिलाधिकारी के बाद गया जिलाधिकारी ने भी विद्यालयों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। दो दिन तक विद्यालय बंद रहेंगे। 18 जून और 19 जून को छुट्टी रहेगी। जिले के सभी निजी और शासकीय स्कूलों के साथ-साथ मदसरे और आँगनबाड़ियों पर भी आदेश लागू होगा।

छात्रों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए अवकाश घोषित

भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना और गया जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसके कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। विद्यार्थियों के सेहत का ख्याल रखने हुए जिलाधिकारी द्वारा यह कदम उठाया गया है।

पटना में कक्षा 8वीं तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

पटना जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आदेश जारी करते हुए कहा, “मैं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगता हूँ। उक्त अवधि में स्कूल के शिक्षक और शिक्षेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रह कर अपने कार्यों का सम्पादन करेंगे।”

गया में स्कूल के साथ कोचिंग संस्थान भी रहेंगे बंद

गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने भी जिले के सभी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों और आँगनबादियो को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है। कक्षा 1 से लेकर 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर इस दौरान रोक रहेगी। स्कूल 18 जून और 19 जून तक रहेंगे।

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 19 जून से बारिश होने की संभावना है। इस बीच पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और जहानाबाद में तापमान 42 से 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बक्सर, भोजपुर, भभुआ, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में तापमान 42 से 45 डिग्री होने की संभावना है। पटना, गया, भोजपुर समेत 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews