School News:  भीषण गर्मी का कहर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में बदलाव का नोटिस जारी, देखें खबर

राज्य सरकार ने स्कूलों के अधिकारियों को स्थानीय मौसम को देखते हुए कक्षा के समय में बदलाव करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में एड्वाइज़री भी जारी हुई है।
school news

School News: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और हिटवेब को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को स्कूलों के समय में बदलाव से संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने अपने अधीन राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों के अधिकारियों को स्थानीय मौसम को देखते हुए कक्षा के समय में बदलाव करने का अधिकार दिया है।

स्कूलों को एड्वाइज़री जारी

WBBSE ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए पूर्व विज्ञप्ति का हवाला देते हुए शासकीय या सरकारी सहायता प्राप्त अपर प्राइमेरी, सेकन्डेरी और हाइयर सेकन्डेरी के अधिकारियों को एड़्वाइजरी जारी की है। साथ ही विद्यालय के हितधारकों के परामर्श से संस्थान-स्तर पर स्कूलों के टाइम-टेबल में बदलाव करने का फैसला लेने की सलाह दी है। नोटिस में बोर्ड ने कहा, “जून 2024, यदि जरूरी हो तो छात्रों के हित के लिए मिड-दे मिल कार्यक्रम सहित शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा डाले बिना समय में बदलाव कर सकते हैं।”

सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

यह कदम सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए उठाया है। हिटवेब और हाई टेम्परचर के कारण छात्रों को कक्षा में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई छात्र बीमार भी पड़ जाते हैं। विद्यार्थियों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है।

समय से पहले शुरू हुई थी गर्मी छुट्टी

बता दें कि राज्य के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों ने पहले ही कक्षाओं के समय-सारणी में बदलाव कर चुके हैं। कक्षाओं का आयोजन सुबह के समय ही हो रहा है। बता दें कि इस साल राज्य में गर्मी की छुट्टियाँ भी समय से पहले शुरू हो गई है। 22 अप्रैल को स्कूल बंद किए हैं, जो पुनः 3 जून को खुल चुके हैं।

राज्य में मौसम का हाल

राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने पुरुलिया, पश्चिम वर्धमान, पश्चिम मिदनापुर समेत कई जिलों में 14 जून तक हिटवेब को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बांकुरा और झारग्राम में भी गर्मी अधिक होने की आशंका है। वहीं उत्तर बंगाल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरदुआर, कूच बेहार और जलपाईगुड़ी समेत में अगले दो में भारी बारिश होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews