SSC 2023: उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 5369 पदों पर होगी भर्ती, 27 मार्च से पहले करें आवेदन

ssc cpo result 2023

SSC 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commision) ने आधिकारिक वेबसाईट पर एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 (SSC Selection Post Phase 11) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। कुल 5369 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाइ कर पाएंगे। 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट आवेदन करने के पात्र होंगे। 6 मार्च, 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 है।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • 06 मार्च, 2023- आवेदन प्रक्रिया का आरंभ
  • 27 मार्च, 2023- आवेदन करने की अंतिम तिथि
  • 28 मार्च, 2023- ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख
  • 29 मार्च, 2023- चलान के साथ आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
  • 3 अप्रैल-5 अप्रैल 2023- करेक्शन विंडो ओपन होने की तिथि

कब होगी परीक्षा?

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 के लिए परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई में होगा। हालांकि आयोग ने कब तारीखों की घोषणा नहीं है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। जिसमें मल्टी चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 3 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल का अवसर दिया जाएगा। विभिन्न केटेगरी के पदों पर हो रही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रिजनल ऑफिस के वेबसाईट पर नियमित तौर पर विज़िट करने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपने हिसाब से पद का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र का को डाउनलोड करके एक प्रिन्टआउट भी निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews