SSC MTS रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, जल्द जारी होंगे नतीजे, ऐसे करें चेक

ssc recruitment

SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस पद की भर्ती परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए थे वो अपना रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

साल 2022 में यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एसएससी एमटीएस हवलदार रिजल्ट 2023 के नाम से दिखाई देगा।

दो चरणों में हुई थी परीक्षा

हवलदार भर्ती की इस परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 2 से 19 मई तक और दूसरा 13 से 20 जून को हुआ था। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 28 जून को जारी की गई थी। इस पर 4 जुलाई 2023 आपत्तियां उठने का समय दिया गया था।

इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 12523 पदों पर निकाली गई है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार चयनित होते हैं, वो टियर 2 को परीक्षा में उपस्थित होने के योग्य रहेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दिए गए रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • यहां दी गई एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा टीयर 1 की लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट दिखाई देगी।
  • यहां आप रोल नंबर के आधार पर रिजल्ट देख सकते हैं।
  • इसे भविष्य के लिए अपने पास जरूर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews