SSC Exam 2024: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 12 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 24 जून से परीक्षा, 2049 पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 12 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।   
ssc

SSC Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट 12 भर्ती परीक्षा (Selection Post 12 Recruitment Admit Card) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार रिजनल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल, पश्चिमी क्षेत्र, मध्यप्रदेश रिजन, सेंट्रल रिजन, नॉर्थ वेस्टर्न, नॉर्थ ईस्टर्न और वेस्टर्न रिजन के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। अन्य तीन रिजन के एडमिट कार्ड भी आयोग जल्द जारी कर सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के ऑफिशियल रिजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल यानि रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
  • यदि रोल नंबर पता न हो तो अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। फिर “Search Now” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

3 दिन तक आयोजित होगी परीक्षा 

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 12 एग्जाम की शुरुआत 24 जून से होगी। 26 जून को इसका समापन हो। इस साल कर्मचारी चयन आयोग ने इस इस परीक्षा के तहत 2049 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से लेकर 26 मार्च तक जारी थी। आयोग ने एप्लीकेशन स्टेटस भी जारी कर दिया है। अपडेट्स के उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक 

  • यूपी और बिहार- https://www.ssc-cr.org/
  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़- https://www.sscmpr.org/
  • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार- https://sscer.org/
  • हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश- https://www.sscnwr.org/
  • कर्नाटक, केरल-  https://ssckkr.kar.nic.in/
  • मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, मिजोरम, नागालैंड- https://www.sscner.org.in/en/
  • आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु- https://sscsr.gov.in/
  • महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात- https://www.sscwr.net/
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews