9वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में होगा बड़ा बदलाव, NCERT ने बनाया प्लान, पढ़ें पूरी खबर 

12वीं के रिजल्ट में बड़ा बदलाव हो सकता है। नए पैटर्न को लेकर शिक्षा मंत्रालय से स्टेट बोर्ड से सुझाव मांगे हैं।
cbse news

CBSE Board Result Pattern: नई शिक्षा नीति की घोषणा के बाद एजुकेशन सिस्टम में कई बदले हो रहे हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल न सिर्फ परीक्षा और मार्कशीट के पैटर्न में बदलाव किया है। टॉपर्स की घोषणा भी नहीं की गई। न ही मार्कशीट में पर्सेंटेज की जानकारी दी गई है। अब बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 12वीं के रिजल्ट में बड़ा बदलाव हो सकता है। एनसीईआरटी ने नया प्लान बनाया है।

12वीं के रिजल्ट में जोड़े जाएंगे 9वीं, 10वीं और 11वीं के अंक

नए सिस्टम के तहत 12वीं का रिजल्ट कक्षा 9वीं से 11वीं तक के अंकों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। इसका मतलब छात्रों को 9वीं से ही 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने केलिए मेहनत करनी होगी।

शिक्षा मंत्रालय ने मांगा स्टेट बोर्ड से फीडबैक 

यह बदलाव एनसीईआरटी विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा को आसान बनाने के लिए ला रहा है, प्रणाली से संबंधित सुझाव शिक्षा मंत्रालय को भी सौंप दिया है। जिसके बाद  मंत्रालय ने सभी स्टेट बोर्ड ने इस संबंध में सुझाव की मांग भी है। नई पॉलिसी सीबीएसई के साथ-साथ स्टेट बोर्ड में लागू होने की संभावना है।

10वीं में नया सिस्टम लागू करने का सुझाव 

कुछ राज्यों ने इस मामले में अपना फ़ीडबैक भी शेयर किया है। कुछ राज्यों द्वारा 12वीं की बजाय कक्षा 10वीं में ही नए पैटर्न को लागू करने की सलाह दी है। मतलब 9वीं और 10वीं दोनों को मिलाकर रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

ऐसे तैयार होगा 12वीं का रिजल्ट

यदि बोर्ड रिजल्ट के लिए नया पैटर्न लागू होता है तो कक्षा 12वीं के परिणाम में कक्षा 9वीं से 15% अंक जोड़े जाएंगे। वहीं 10वीं से 20% और 11वीं से 15% अंक जोड़े जाएंगे। 50% अंक कक्षा 12वीं से होगा। एनसीईआरटी के इस परख के मुताबिक बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन, रिपोर्ट कार्ड, ग्रुप डिस्कशन और प्रोजेक्ट्स के जरिए क्लासरूम असेसमेंट और समेटिव असेसमेंट का कॉम्बिनेशन तैयार की जाएगी। 9वीं में 70% असेसमेंट और 30% समेटिव असेसमेंट का होना चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews