UGC का सख्त कदम: नियम तोड़ने पर इन 54 यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

यूजीसी ने 50 से अधिक कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। पब्लिक सेल्फ डिस्कलोजर से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप गई। इस लिस्ट में भोपाल और इंदौर की यूनिवर्सिटी भी शमिल  है। आइए जानें आयोग ने यह कदम क्यों उठाया?
ugc notice

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक साथ 54 राज्य विश्वविद्यालयों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। इनपर नियमों का सही से अनुपालन न करने का आरोप है। ये कॉलेज सार्वजनिक स्व-प्रकटीकरण सूचना अपलोड नहीं पाएं। जिसे लेकर इन यूनिवर्सिटी को  नोटिस जारी किया गया है। डिफॉल्टर कॉलेजों की लिस्ट भी आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है।

दिशानिर्देशों को लेकर यूजीसी ने कई बार रिमाइंडर ईमेल और ऑनलाइन मीटिंग के दौरान भी दिया गया था। इतने प्रयासों के बावजूद यूजीसी को ऐसे 50 से अधिक ऐसे स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी मिले, जो इन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इस लिस्ट में असम से एक,  मध्य प्रदेश के 10,  बिहार से तीन, छत्तीसगढ़ से तीन, गोवा से एक, गुजरात से आठ, हरियाणा से एक और झारखंड से चार कॉलेज शामिल हैं।

इसके अलावा कर्नाटक के एक, महाराष्ट्र के दो, मणिपुर के तीन, सिक्किम के पांच, उत्तर प्रदेश के तीन और उत्तराखंड से चार कॉलेजों ने नियम तोड़े हैं। वहीं त्रिपुरा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से एक-एक यूनिवर्सिटी इस सूची में शामिल है।

आखिर क्या है वजह?

दरअसल, यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा सार्वजनिक स्व-प्रकटीकरण से संबंधित  दिशा निर्देश पिछले साल में में जून में जारी किया था। जिसके तहत सभी हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट के लिए विश्वविद्यालय की प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशील वेबसाइट बनाए रखना अनिवार्य है। वेबसाइट पर प्रकट की गई जानकारी सभी के लिए होम पेज पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन या लॉगिन किए  आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके अलावा आसान नेविगेशन के लिए सर्च सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए।

कॉलेजों को यूजीसी एक्ट 1956 की धारा 13 के तहत इंस्पेक्शन की जानकारी सहायक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने को भी कहा गया था। लेकिन कई कॉलेज ऐसा करने में विफल रहें।

एमपी डिफ़ॉल्टर कॉलेज की लिस्ट

  • अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल मध्य प्रदेश
  • आर्यावर्त यूनिवर्सिटी, सीहोर मध्य प्रदेश
  • डॉ प्रीति ग्लोबल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, शिवपुरी मध्य प्रदेश
  • ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी, सागर एमपी
  • जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल
  • एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, इंदौर
  • महाकौशल यूनिवर्सिटी जबलपुर
  • महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय जबलपुर
  • मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी सीहोर मध्य प्रदेश
  • शुभम यूनिवर्सिटी भोपाल

ऐसे चेक करें अन्य डिफ़ॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ugc.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर नोटिस के सेक्शन में जाकर डिफॉल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। राज्यवार कॉलेज का नाम चेक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews