UGC ऑफर कर रहा ये 9 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 28 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन 

यूजीसी विभिन्न विषयों से संबंधित अलग-अलग कोर्स ऑफर कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन इसे ज्वाइन किया जा सकता है। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
NIOS Free Courses

AI Generated Image

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) स्वयं पोर्टल पर कई मुफ्त पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिसमें कुछ पर्यटन तो कुछ पर्यावरण और धर्म से संबंधित हैं। उमंदीदवार अपनी पसंद के हिसाब से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। एनरोलमेंट और पढ़ाई के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता।

स्वयं पोर्टल की बात करें तो यह  मंत्रालय द्वारा संचालित एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। जिस पर केवल यूजीसी ही नहीं बल्कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य कई प्रतिष्ठित संस्थान विभिन्न विषयों से संबंधित कोर्स ऑफर करते हैं। इनमें सर्टिफिकेट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्सेज से जुड़ने के लिए केवल रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ती है।

सर्टिफिकेट भी मिलेगा

यदि कोई उम्मीदवार सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है तो उसे एक परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाता है। इसमें कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए निर्धारित फीस भी देनी पड़ती है। 30 अंक इंटरनल असेसमेंट और 70 अंक परीक्षा पर निर्भर करता है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करना पड़ता है।

महत्वपूर्ण तारीख कर लें नोट 

इस सूची में शामिल 8 पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जनवरी से ही हो चुकी है। केवल एक कोर्स “कम्युनिटी एंगेजमेंट एंड सोशल रिस्पोंसिबिलिटी”  19 फरवरी से शुरू होगा। उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 20 से 21 जून के बीच किया जाएगा। ज्यादातर पाठ्यक्रमों की अवधि 15 सप्ताह है। इनका समापन 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

कोर्स की लिस्ट 

  1. अभीधम्मा (पाली)
  2. आर्कटिक स्टडीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब
  3. बुद्धिस्ट फिलॉसफी
  4. बुद्धिस्ट टूरिज्म
  5. क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल प्रोटक्शन
  6. कम्युनिटी एंगेजमेंट एंड सोशल रिस्पोंसिबिलिटी
  7. हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन टूरिज्म
  8. पोलर साइंस, आर्कटिक गवर्नेंस पॉलिसी एंड लॉ
  9. अंडरस्टैंडिंग द आर्कटिक क्लाइमेट एंड द नीड फॉर एनवायरमेंटल प्रोटक्शन

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘साइन इन/रजिस्टर’ के सेक्शन पर जाएं।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  4. अब कोर्स कैटेलॉग में जाकर कोर्स को सर्च और सिलेक्ट करें।
  5. यूजीसी को नेशनल कॉर्डिनेटर के तौर पर चुनकर भी कोर्स की लिस्ट देख सकते हैं।
  6. पाठ्यक्रम के बारे में पढ़ें और ‘Join’ बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews