स्नातक छात्रों के लिए जरूरी खबर, इंटर्नशिप को लेकर UGC ने जारी की गाइडलाइंस, यहाँ जानें डिटेल

यूजीसी ने इंटर्नशिप को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों को भी निर्देश दिए हैं।
ugc notice

UGC Guidelines: छात्रों के लिए इंटर्नशिप बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए छात्र किसी संगठन में काम करने के तरीके को समझ सकते हैं और अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे किसी नौकरी या नौकरी की भूमिका के लिए कौशल योग्यता में सुधार होता है। छात्रों को सीखने का अवसर भी मिलता है। इतना ही नहीं व्यवस्थित इंटर्नशिप से संगठन को भी लाभ होता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप आवश्यक कर दी है। हाल ही में इंटर्नशिप अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की है। उच्च शिक्षा संस्थानों को भी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि छात्रों को रोजगार की दुनिया के लायक के लिए केंद्र सरकार बजट 2024 में पेड इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा भी की है। छात्रों को देशभर के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यूजीसी ने बताया छात्र कैसे करें सही इंटर्नशिप का चुनाव?

हालिया नोटिस में यूजीसी ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित इंटर्नशिप अवसरों की जानकारी है। ताकि वे अपने लिए सही अवसर का चुनाव कर सकें। आयोग ने मुताबिक अंडरग्रेजुएट इंटर्नशिप दो कैटेगरी में विभाजित होते हैं, जिसमें रोजगार क्षमता बढ़ाने की इंटर्नशिप और अनुसंधान योग्यता विकसित करने के लिए इंटर्नशिप शामिल हैं। रोजगार क्षमता इंटर्नशिप के जरिए छात्र नौकरी से जुड़े कौशल में सुधार कर सकता है। कार्यशालाओं और कार्यस्थलों का अनुभव भी ले सकता है। ताकि उसे जॉब के समय परेशानी का सामना न करना पड़े।  जो छात्र रिसर्च से संबंधित कुछ सीखना चाहते हैं, उनके लिए अनुसंधान योग्यता इंटर्नशिप सही विकल्प है।

आयोग ने जारी की इंटर्नशिप अवसरों की लिस्ट 

यूजीसी ने सोशल मीडिया “X” स्थानक छात्रों के लिए विविध क्षेत्रों की लिस्ट जारी जारी है। ताकि छात्रों अपने के उचित इंटर्नशिप अवसरों का पता लगा सकें। इस लिस्ट में कम्युनिकेशन, कॉमर्स, मीडियम एवं स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़, एजुकेशन, पर्यावरण, सतत विकास, हेल्थकेयर एंड लाइफ साइंस, पर्यटन एवं मेहमाननवाजी इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा यूजीसी ने नोडल ऑफिसर, उच्च शिक्षा संस्थान, इत्यादि की भूमिका भी निर्धारित की है। साथ ही इंटर्नशिप प्रोग्राम, नोडल ऑफिसर, इंटर्नशिप पोर्टल और प्रोजेक्ट को लेकर ऐसे रोडमैप तैयार करने की सलाह HEIs को दी गई है।

ugc

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews