UGC NET 2024: यूजीसी नेट पर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट, NTA ने किया ऐलान, ऐसे चेक करें स्कोर 

यूजीसी नेट रिजल्ट को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ी घोषणा की है। परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच हुआ था। 
UGC NET 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परिणाम में देरी होने पर को अभ्यर्थी नाराज  हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लगातार रिजल्ट को घोषित करने की माँग कर रहे हैं। इसी बीच एनटीए ने रिजल्ट डेट का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार तक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो सकता है। 18 अक्टूबर को ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर परिणाम घोषित हो सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी। बता दें कि रिजल्ट घोषित होने 90 दिन तक यूजीसी नेट का रिकॉर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप के अवॉर्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए होता ही है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (How to check result?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर UGC NET Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल के रख सकते हैं।

सितंबर में ही खत्म हुई थी यूजीसी नेट परीक्षा  (UGC NET Exam) 

यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 18 जून को हुआ था। लेकिन पेपर लीक के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने 19 जून को ही परीक्षा रद्द कर दी थी। 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों की परीक्षा सीबीटी आयोजित की गई थी। 11 सितंबर को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। 14 सितंबर तक ऑब्जेक्शन पोर्टल खुला था। वहीं 11 अक्टूबर को फाइनल आन्सर-की जारी हुई थी। यूजीसी नेट परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न पर दो अंक प्राप्त होते हैं। गलत उत्तर होने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

ugc net

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews