UGC का अहम नोटिस, उच्च शिक्षा संस्थानों में अब ठोस कचरा प्रबंधन की पढ़ाई अनिवार्य, 2 फ्री कोर्स भी शुरू

यूजीसी ने अब उच्च शिक्षा संस्थानों में ठोस कचरा प्रबंधन की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। दिशानिर्देशों भी जारी किए हैं। इसे लेकर स्वयं पोर्टल पर दो नए कोर्स भी लॉन्च किए गए हैं। 
ugc notice

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नया फ्रेमवर्क तैयारी किया है। सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2026 को लागू करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.ugc.gov.in पर नोटिस जारी किया गया है। नए नियमों के तहत ठोस कचरे के पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के लिए संस्थागत तरीकों को मजबूत करने और कैंपस में टिकाऊ तरीके अपनाने का निर्देश भी दिया गया है।

यूजीसी ने नोटिस में बताया कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मिले कम्युनिकेशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और 25 मई को जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा गया है। जिसमें एजुकेशनल करिकुलम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सही तरीके से शामिल करने की बात कही गई है। ताकि पढ़ाई के जरिए जागरूकता और जिम्मेदार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रेक्टिस को बढ़ावा मिल सके। इसलिए आयोग ने यह कदम उठाया है।

यूजीसी ने जारी किया नया फ्रेमवर्क 

आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत अंडर ग्रेजुएट एजुकेशन में सॉलिड बेस मैनेजमेंट समेत एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। जिसमें यूनिट 3, 5, 7 और 9 के तहत चार अलग-अलग टॉपिक शामिल किए गए हैं। जिसमें परिवार पर्यावरण से जुड़े मुद्दे, पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य, पर्यावरण प्रबंधन और केस स्टडी और फील्ड वर्क शामिल हैं। सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को इन गाइडलाइंस का इस्तेमाल करने का निर्देश भी दिया गया है। ताकि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कांसेप्ट को सही तरीके से सिलेबस में शामिल किया जा सके।

स्वयं पोर्टल पर दो नए कोर्स शुरू किए गए

आयोग ने स्वयं पोर्टल पर इस विषय में जागरूकता और कैपेसिटी बिल्डिंग को मजबूत करने के लिए दो नए कोर्स भी शुरू किए हैं। जिसमें “सॉलिड एंड Hazardous वेस्ट मैनेजमेंट” और “मिशन LiFe (लाइफ़स्टाइल फॉर एनवायरमेंट)” नाम के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

सॉलिड एंड Hazardous वेस्ट मैनेजमेंट सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसमें कुल चार मॉड्यूल शामिल हैं। मिशन लाइफ नाम का यह पाठ्यक्रम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फारेस्ट मैनेजमेंट भोपाल द्वारा ऑफर किया जा रहा है। दोनों पाठ्यक्रम पूरी तरीके से मुफ़्त हैं। रजिस्ट्रेशन या पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। कोर्स 21 अगस्त से लेकर 30 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

संस्थानों को दिए गए ये निर्देश 

शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी लागू हो तो सबसे प्रबंधन नियम 2026 के तहत केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित सॉलिड वेस्ट जनरेटर के पंजीकरण के लिए केंद्रित पोर्टल पर बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें। नियमों के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित करने और स्वयं MOOC में एनरोलमेंट को बढ़ावा देने की सलाह भी दी गई है। जिम्मेदार वेस्ट मैनेजमेंट के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार, वर्कशॉप, एक्सपर्ट लेक्चर, कैंपेन, प्रतियोगिता, सफाई ड्राइव, कम्युनिटी इंगेजमेंट प्रोग्राम जैसी गतिविधियों का आयोजन संस्थान कर सकते हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सर्कुलर इकोनॉमी और रिसर्च एफिशिएंसी के क्षेत्र में रिसर्च, इनोवेशन और एक्सपेरिमेंट लर्निंग को बढ़ावा देने को भी कहा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews