कैसे डाउनलोड करें UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड? जल्द होगा जारी, देखें लिंक और स्टेप्स 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है। 22 अगस्त से एग्जाम है। आइए जानें उम्मीदवार इसे कैसे डाउनलोड करें और किन बातों का ख्याल रखें?
upsc cse 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन जल्द ही यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यह बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ई-एडमिट कार्डा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

पिछले वर्षों के रुझानों के मुताबिक यूपीएससी एग्जाम शुरू होने से 12 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में हॉल टिकट उपलब्ध हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  8 से 14 अगस्त के प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है।

अपडेट और सटीक जानकारी के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसलिए इसे अच्छे से संभाल कर रखें।

कब होगी परीक्षा? (UPSC CSE Mains 2025)

यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। 22 अगस्त को सिर्फ मोर्निंग शिफ्ट में निबंध लेखन (पेपर-1) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

23 अगस्त को पेपर-1 (जनरल-1) और पेपर-3 (जनरल-2) का आयोजन होगा। 24 अगस्त को पेपर- 4 और पेपर-5 का आयोजन होगा। 30 अगस्त को पेपर-ए (इंडियन लैंग्वेज) और पेपर-बी इंग्लिश की परीक्षा होगी। 31 अगस्त को पेपर-6 (ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-1)  और पेपर-7 (ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-2) का आयोजन किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर “यूपीएससी सीएसई मेंस एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। दिशानिर्देशों को पढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जमा करें।
  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास जरूर रख लें।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • एडमिट कार्ड में पर्सनल डिटेल्स और अन्य जानकारी को सत्यापित करें। कोई गलती होने पर तुरंत हेल्पडेस्क के जरिए यूपीएससी को इस बात की जानकारी दें।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें। इसमें दिए गए एग्जाम सेंटर और समय का ख्याल रखें।
  • यदि एडमिर कार्ड डाउनलोड करते समय कोई परेशानी हो, थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews