UPSC EPFO 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 2 जुलाई को परीक्षा, 577 पदों पर होगी भर्ती

UPSC EPFO 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 2 जुलाई को परीक्षा, 577 पदों पर होगी भर्ती

UPSC EPFO 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी ईपीएफओ के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की हॉल टिकट के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। साथ में ऑरिजनल फोटो आइडेंटिटी कार्ड का लाना भी अनिवार्य होगा।

2 जुलाई, 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा। इस बार कुल 577 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। जिसमें से 418 भर्ती एंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट ऑफिसर के लिए हैं, वहीं 159 पद असिस्टेंट प्रोविडेन्ट फंड कमिश्नर के लिए रिक्त हैं।

यूपीएससी ईपीएफओ के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च थी। परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic पर जाएं।
  • अब यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुलेगा, यहाँ रजिस्ट्रेशन आइडी और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें और एग्जाम हॉल में ले जाने के लिए प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews