UPSC Recruitment 2023: विभिन्न पदों के लिए परीक्षाओं की तारीख घोषित, यूपीएससी ने जारी किया नोटिस

upsc cse notification 2024

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commision) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग सूचना जारी की कई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक ईपीएफओ और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय  में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर एग्जाम का आयोजन 20 अगस्त को होगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे 4 बजे तक आयोजित की जाएगा। 19 अगस्त , 2023 को ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर (Drug Inspector) के लिए परीक्षा आयोजित होगी। एग्जाम एक शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 तक होगा।

CPWD में असिस्टेंट आर्किटेक्चर (Assistant Architecture) पद के लिए 19 अगस्त को परीक्षा होगी। 2 बजे से लेकर 4 बजे तक एग्जाम का आयोजन होगा। वहीं एएलसी (सेंट्रल), AWC, (सेंट्रल), ALWC (सेंट्रल) और असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए सीएलसी के टाइम स्केल ग्रेड कम्बाइन्ड परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त, 2023 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। चयनित उम्मीदवारों की भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews