
CG Vyapam Recruitment 2024 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2024 होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री बीएड, डीएड, पीईटी, पीएमटी समेत 14 प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की है।
व्यापम ने भले ही प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीख जारी कर दी है लेकिन अभी आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य जानकारी नहीं दी गई है, जो बाद में जारी की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी विजिट कर सकते है।
जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा
- व्यापम के मुताबिक, 11 अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। ये प्रवेश परीक्षा 30 मई से शुरू होकर 23 जून तक चलेगी।
- पहली प्रवेश परीक्षा प्री-एमसीए और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 30 मई को सुबह परीक्षा आयोजित होगी।एमएससी नर्सिंग के लिए के 30 मई को शाम में परीक्षा आयोजित होगी।
- प्री-बीएड और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा दो जून को अलग-अलग पाली में आयोजित की जाएगी। पीईटी की परीक्षा छह जून, पीपीएचटी की परीक्षा छह जून, बीएससी नर्सिंग 13 जून, प्री-बीए बीएड, बीएससी बीएड की परीक्षा 13 जून, पीएटी, पीवीपीटी की परीक्षा 16 जून और पीपीटी की परीक्षा 23 जून को होगी।
https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2024-02/310.pdf
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

