CA बनकर चाहते हैं मोटी कमाई की गारंटी, यहां देखें सपना पूरा करने की डिटेल प्रोसेस

अगर आप सीए बनना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। तो हम आपको इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।
CA Course

CA Course : छात्रों को 10th पास करने के बाद सोचना पड़ता है कि वह कौन-सा कोर्स करें। कुछ लोग इंजीनियरिंग की तरफ जाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग डॉक्टरी लाइन को चुज करते हैं। उन्हीं में से कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जो सीए बनना चाहते हैं। जिसका फुल फॉर्म चार्टर्ड अकाउंटेंट है। यह बहुत ही अच्छा करियर माना जाता है। इसके साथ ही इसमें कमाई भी बहुत अच्छी होती है।

इसमें मैथमेटिक्स, अकाउंट्स, कॉमर्स और लॉ जैसे सब्जेक्ट पढ़ने होते हैं, लेकिन इसकी पढ़ाई काफी ज्यादा टफ मानी जाती है। ऐसे में अगर आप सीए बनना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। तो हम आपको इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

जानें स्टेप्स

  • CA करने के लिए सबसे पहले आपको 10th के बाद इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) में ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए फिर 4 महीने का कोर्स पूरा करना होता है, लेकिन इसकी परीक्षा 12th की बोर्ड परीक्षा देने के बाद ही दे पाएंगे।
  • इसके बाद आपको इंटरमीडिएट के दौरान 2 तरीके से सीए इंटरमीडिएट कर सकते हैं। पहला- फाउंडेशन परीक्षा पास करके, तो वहीं दूसरा डायरेक्ट तरीके से… इसके लिए आपको ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट करना होता है, जिसमें कम-से-कम 55% मार्क्स होना जरूरी है। इसके लिए आपको 9 महीने का स्टडी कोर्स भी पूरा करना पड़ेगा।
  • सीए बनने का आखिरी पड़ाव फाइनल कोर्स है। जिसके लिए आपको ढाई साल का समय लगेगा। इस दौरान आप आर्टिकलशिप पूरा करेंगे। साथ ही इंटरमीडिएट कोर्स के दोनों ग्रुपों को पास करना पड़ेगा। जिसके बाद सीए फाइनल एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए टोटल 50% मार्क्स होना अनिवार्य है। वहीं, हर विषय में 40% अंक का होना जरूरी है।

फीस

कोर्स फीस समय
फाउंडेशन कोर्स 9,000 4 महीना
सीए इंटरमीडिएट कोर्स 1,500 9 महीना
सीए फाइनल कोर्स 22,000 2.5 साल

सैलरी

सैलरी की बात की जाए, तो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद आप सालाना10 से 12 लख रुपए कमा सकते हैं। जैसे-जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ेगा उस आधार पर आप 20 से 22 लाख तक भी कमाने लगेंगे। इससे अधिक कमाने के लिए आपका स्किल और आपकी पर्सनल डेवलपमेंट पर आधारित होगा। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना ही आपके करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews