WBCHSE कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, नए नियम घोषित, अहम नोटिस जारी

पश्चिम बंगाल बोर्ड 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। नियमों में बदलाव हुआ है। स्कूलों को निर्देश भी दिए गए हैं। छात्रों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।  
CGBSE second exam 2026

AI Generated Image

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा (WBCHSE 11th Supplimentary Exam) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जो भी विद्यार्थी 11वीं सेमेस्टर-2 के किसी भी विषय को पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें सेमेस्टर 2 की पूरक परीक्षा के माध्यम से बैकलॉग पेपर को क्लियर करने का मौका मिलेगा। जिसका आयोजन स्कूल द्वारा किया जाएगा। पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को इससे संबंधित निर्देश जारी किए हैं। अंक अपलोड करने के लिए डेडलाइन भी तय की कई है।

कक्षा 11वीं सेमेस्टर 2 सप्लीमेंट्री परीक्षा अब हर साल आयोजित की जाएगी। स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 तक पूरक परीक्षा आयोजित करनी होगी। सेशन 2024-25 में सेमेस्टर 2 में किसी भी विषय में फेल होने वाले छात्रों को एक महीने भीतर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले यह सुविधा भी नहीं मिलती थी। सेमेस्टर-2 फेल करने पर उन्हें पूरा अकादेमिक ईयर फिर से रिपिट करना पड़ता था।

इस तारीख तक अंक अपलोड करना अनिवार्य 

डब्ल्यूबीसीएचएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक स्कूलों को कक्षा 11वीं सेमेस्टर 2 सप्लीमेंट्री परीक्षा के अंक 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसमें सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2, सेमेस्टर 1 सप्लीमेंट्री परीक्षा, सेमेस्टर 2 की सप्लीमेंट्री परीक्षा, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के स्कोर शामिल किए गए हैं।

कब शुरू होगा नया सेशन?

काउंसिल ने सप्लीमेंट्री परीक्षा और स्कोर अपलोड करने की डेडलाइन का खास ख्याल रखने का निर्देश भी दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में  कक्षा 12वीं यानि सेमेस्टर-3 में प्रमोट हुए छात्रों की कक्षाएं अप्रैल 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होंगी। इसी जानकारी काउंसिल ने आधिकारिक नोटिस में दी है।

छात्रों के लिए गाइडेंस प्रोग्राम शुरू 

पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने माध्यमिक परीक्षार्थियों और  उच्च शिक्षा छात्रों के लिए गाइडेंस प्रोगाम का ऐलान किया है। जिसकी शुरुआत 12 मार्च से यूट्यूब चैनल पर होगी। इसमें छात्रों के लिए करियर काउंसिल, माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए बूटस्ट्रैप लाइव, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गाइडेंस प्रोगाम और सीटीसी को शामिल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews