छतरपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य निलंबित, निलंबन के बाद बैक डेट में किया लाखों के भुगतान का आदेश

सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने एम के कोटार्य को सागर विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। एम के कौटार्य के विरुद्ध विधायक बिजावर बबलू शुक्ला द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाकर गंभीर मुद्दे शासन के सामने उठाए गए थे।
Suspend

MK Kautary suspended : छतरपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य को निलंबित कर दिया गया है। सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने ये आदेश जारी किए। उन्हें विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किया गया है और मुख्यालय कार्यालय जेडी सागर नियत किया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों विधायक राजेश बबलू शुक्ला द्वारा उन्हें लेकर गंभीर शिकायत की गई थी। इसी के साथ ये मामला विधानसभा में भी सवाल के रूप में उठाया गया था। अब विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। लेकिन जानकारी में आया है कि निलंबन के बाद वो कार्यालय में बैठकर बैक डेट में लाखों के भुगतान और आदेश जारी करने में लगे।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

छतरपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य को सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। कोटार्य के विरुद्ध विधायक बिजावर बबलू शुक्ला द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाकर गंभीर मुद्दे शासन के सामने उठाए गए थे। इसके बाद सागर कमिश्नर द्वारा जाँच के बाद ये कड़ी कार्रवाई की गई है। लेकिन एम के कोटार्य निलंबन के बाद भी नहीं रूके। अपने निलंबन की जानकारी लगते ही वो ऑफिस में बैठकर बैक डेट में लाखों के बिलों के भुगतान करने एवं अनेक नियम विरुद्ध आदेश अनाधिकृत रूप से जारी करने लगे। फ़िलहाल इस अनधिकृत काम को लेकर उनपर क्या कोई कार्रवाई की गई है, ये जानकारी नहीं मिल पाई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews