IAS Transfer: राज्य में हुआ 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में 8 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सीईओ और उप सचिव पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer News

छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव (IAS Transfer) हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन नगर पालिका निगम आयुक्त और उप सचिव पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जारी कर दिया है।

पाँच जिला पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिला पंचायत कोबरा सीईओ पद पर प्रतीक जैन को नियुक्त किया गया है, जो पहले बस्तर जिला पंचायत के सीईओ पद पर कार्यरत थे। वहीं जिला पंचायत धमतरी सीईओ पद की जिम्मेदारी जयंत नाहटा को सौंपी गई है, जो पहले दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ पद पर कार्यरत थे।

भिलाई नगर पालिका निगम आयुक्त बदले 

नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त पद पर बैच 2020 की आईएएस अधिकारी सुरुचि सिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर कार्यरत थी। धमतरी जिला पंचायत सीईओ पद पर कार्यरत गजेंद्र सिंह ठाकुर को अगले आदेश तक उप सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

रिमिजियुस एक्वा, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) पद का प्रभार सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी एम भार्गव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा जिला कोरबा जिला पद पर कार्यरत तन्मय खन्ना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर पद पर नियुक्त किया गया है। दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा जिला रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव पद पर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews