सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, सुकमा के नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, इतने लाख रुपए का घोषित था इनाम

रविवार को सुरक्षाबलों को एक और सफलता हाथ लगी है। सुकमा के टॉप नक्सली पति-पत्नी ने आंध्र प्रदेश के आलुरी सीताराम राजू जिले में सरेंडर कर दिया है।
CG Sukma Naxalite surrendered

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खत्म होने की कगार पर है। इस साल सैकड़ों नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। खूंखार माओवादी हिडमा के एनकाउंटर के बाद कई बड़े नक्सली संगठन के सदस्य अब हथियार डालते नजर आ रहे हैं। रविवार को सुरक्षाबलों को एक और सफलता हाथ लगी है। सुकमा के टॉप नक्सली पति-पत्नी ने आंध्र प्रदेश के आलुरी सीताराम राजू जिले में सरेंडर कर दिया है।

बता दें कि दोनों नक्सली दंपत्ति दिरदो विज्जल उर्फ जयलाल और उसकी पत्नी डीवीसीएम मडवी गंगी उर्फ विमला उर्फ भीमे दक्षिण सब-जोनल कमेटी के सदस्य थे। इन पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों ने पुलिस अधिक्षक अमित बरदार सामने हथियार डाल दिए हैं।

कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं दोनों न​क्सली

बता दें कि दोनों नक्सली दंपत्ति पर कई आरोप हैं। जयलाल की पत्नी विमला भी लगभग 20 साल से नक्सली संगठन में सक्रिय रही है। साल 2006 में नक्सली बनने के बाद उसने कोंटा, बडेसट्टी, मलेंगर और जगारगोंडा क्षेत्रों में नक्सल संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला था।

वहीं जयलाल ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला करने, पुलिस कैंप पर हमला करने, सुरक्षा बलों से दो मुठभेड़, बैंक डकैती और आईईडी ब्लास्ट जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews