छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अब 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 55 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें दोबारा कब खुलेंगे?

छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।
School Holiday 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब राज्य के स्‍कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक यानी 55 दिन की गर्मी की छुट्टी रहेगी। पिछले साल छुट्टियां 25 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थीं।

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूलों में अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। पहले यह छुट्टियां 1 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए इन्हें लगभग 10 दिन पहले ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है। शिक्षकों को निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर और प्रशासनिक कार्यों के अनुसार स्कूल में अपनी उपस्थिति देनी होगी। पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। बता दें कि अप्रैैल महीने में ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों 42°C से ऊपर जा चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

मप्र में 1 मई से लगेगी गर्मी की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ में भले ही गर्मी की छुट्टियों में संशोधन किया गया है लेकिन इस बार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ​ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews