Transfer 2025: शिक्षा विभाग में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 183 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

एजुकेशन डिपार्टमेंट में 180 से आधिक कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। इसमें कई डीईओ, बीईओ और शिक्षक शामिल हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहां भेजा गया है?
transfer 2026

transfer

छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला जारी है। अब स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार द्वारा एक साथ 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। डीईओ, बीईओ समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। स्थानांतरण और पोस्टिंग को लेकर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 10 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर दिया है.

आदेश के तहत संजीव श्रीवास्तव को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के पद पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकेश पांडे को प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर के पद पर भेजा गया है। शेषशुभ वैष्णव को भी प्रतिनियुक्ति पर लेते  हुए एससीईआरटी, शंकर नगर रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यालय शिक्षा अधिकारी रायपुर पद पर कार्यरत अमर सिंह बिसेन को लोक शिक्षक संचालनालय छत्तीसगढ़ के पद पर भेजा गया है।

9 डीईओ का हुआ तबादला? (Transfer 2025)

रायपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी पद पर हिमांशु भारती को नियुक्त किया गया है। वह पहले बलौदाबाजार डीईओ पद पर कार्यरत थे। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर पद पर कार्यरत अजय मिश्रा को सहायक संचालक कार्यालय संभागीय आयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर भेजा गया है। कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी पर पद पर कार्यरत अशोक कुमार पटेल को नारायणपुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी मिली है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

नारायणपुर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद को कांकेर डीईओ  बनाया गया है। डीईओ बिलासपुर पद पर कार्यरत डॉ अनिल तिवारी को सहायक संचालक कार्यालय संभागीय आयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर पद पर भेजा गया है। विजय कुमार खंडेलवाल जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर को प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य डाइट महासमुंद, जिला महासमुंद पद पर नियुक्त किया गया है। योग दास साहू प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम को प्रभारी प्राचार्य डाइट खैरागढ़ पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कबीरधाम पद पर एच.आर वर्मा को नियुक्ति मिली है। वहीं बीजापुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद पर राजकुमार कठौते को नियुक्त किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा जिला बिलासपुर पद पर कार्यरत विजय कुमार तांडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्षा शर्मा को सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर पद पर नियुक्ति मिली है।

शिक्षा विभाग तबादले की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews