छिंदवाड़ा-सतना दौरे पर CM कमलनाथ, 129 करोड़ की देंगे सौगात

छिंदवाड़ा-सतना दौरे पर CM कमलनाथ, 129 करोड़ की देंगे सौगात

सतना/छिंदवाड़ा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सतना और छिंदवाड़ा के दौरे पर रहेंगे।कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद है।पहले सीएम सतना के बीटीआई ग्राउंड में संविधान बचाओ महारैली को संबोधित करेंगे। साथ ही कई विकास कार्यो और जय जवान किसान ऋण माफी योजना के दूसरे चरण का आगाज कर पत्र हितग्राहियों को वितरित करेंगे। इससे पहले सीएम मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के घर लता गांव जाएंगे, जहां वे नारायण त्रिपाठी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।

सतना में मुख्यमंत्री 11 हजार किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। किसानों को राशि पहले ही उनके खाते में दी जा चुकी है। किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटने के साथ सीएम 129 करोड़ के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कलेक्ट्रेट के बगल स्थित बहुप्रतीक्षित जीएनएम नर्सिंग कालेज एवं हॉस्टल व डीईओ कार्यालय सहित डीईओ आफिस का लोकार्पण है। इसके साथ ही भोज विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर कम कार्यालय का लोकार्पण भी प्रमुख है।

1134 किसानों की 8 करोड़ की ऋण माफी

जिले में किसान ऋण माफी के तहत पहले चरण में 36213 किसानों का 84.97 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया जा चुका है। दूसरे चरण में 8624 किसानों का 62.68 करोड़ रुपये का ऋण माफ होना है। 5 जनवरी को मुख्यमंत्री सोहावल और उचेहरा जनपद के 1134 किसानों का 8,83,89,637 रुपये का ऋण माफ करेंगे। इसके साथ ही सतना के सभी नगरीय क्षेत्रों में 1994 आवासीय पट्टे का वितरण करेंगे।

 ऐसा रहेगा कार्यक्रम

 प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से खजुराहो से प्रस्थान कर दोपहर 2:20 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ शाम 5 बजे गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ।महात्मा गांधी के शताब्दी वर्ष होने पर शाम 5:30 बजे गांधी गंज में विशेष आयोजन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे । वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ शिकारपुर में शाम 7:30 बजे बंबू प्रोजेक्ट और रात्रि 8 बजे मिलेट मिशन की बैठक लेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम छिन्दवाड़ा में करेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews