प्रदेश में 60 साल आयुवर्ग में 29 प्रतिशत Vaccination, केंद्र ने कर्मचारियों से किया ये आग्रह

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से गंभीर स्थिति निर्मित होती दिख रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द वैक्सीन (Vaccination) लगवाने की सलाह दी है। कोरोना को रोकने और उसकी चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि यदि वे 45 साल के या इससे ऊपर हैं तो जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाएं। इसी के साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने तथा साबुन सैनेटाइजर के उपयोग की सलाह भी दी है।

ये भी देखिये – Insist On Health: आखिर क्यों करना पड़ा शिवराज को स्वास्थ्य आग्रह!, क्या है इसके मायने!

1 अप्रैल से 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश की बात करें तो अब तक लगभग 45 लाख कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। एक अप्रैल को प्रदेश में 3 लाख 80 हजार टीके लगाए गए। और अब टार्गेट रखा गया है कि हर वैक्सीनेशन दिवस पर 3 लाख लोगों को टीके लग सकें। एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान ने कहा है अब तक 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के समूह में केवल 29 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है वहीं 45 साल वाले आयु वर्ग में इसकी दर 9 प्रतिशत है। इसी के साथ उन्होने अपील की कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को और 45 आयु वर्ग वालों को भी जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए।

बता दें कि प्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना की लहर भयानक हो चली है। लगातार संक्रमण के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3722 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 18 लोगों की मौत भी हो गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे हैं। मिंटो हॉल के पास गांधी प्रतिमा के नजदीक वे मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से लगातार कोरोना के खिलाफ अलख जगाकर मध्य प्रदेश में जन जागरूकता का आग्रह कर रहे हैं।

ये भी देखिये – ध्वस्त हुए रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में मिले 3722 नए केस, बोले सीएम शिवराज- गंभीर संकट का महीना

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews