कोरोना से रहे सावधान! फरवरी तक संक्रमण का दैनिक आंकड़ा 18.7 मिलियन होने का अनुमान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

mp corona today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग रोजाना अपने जीवन से हाथ धो रहे थे। इस महामारी के कारण लोगों ने एक-दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया था। सभी देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिससे महामारी को फैलने से रोका जा सके। जिसके कारण सभी देशों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ था। इस तबाही से अभी भी ऊभरा नहीं जा सका है इसी बीच कोरोना का नया ओमीक्रान सब वेरिएंट एक बार फिर से पाया गया है। इस खबर ने एक फिर दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर WHO ने सभी देशों को अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें – MP: यात्री कृपया ध्यान दें, अक्टूबर नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 9 स्पेशल ट्रेनें, देखें रुट-शेड्यूल 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के रिपोर्ट्स के मुताबिक, COVID-19 संक्रमण का दैनिक आंकड़ा फरवरी तक धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 18.7 मिलियन होने का अनुमान है, जो कि मौजूदा हालत से दो गुना ज्यादा है। ऐसे में कोरोना वायरस एक फिर से फैल सकता है। वहीं, इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के अनुसार, 2019-20 के तरह कोरोना तबाही नहीं बचाएगा लेकिन फिर भी सभी को सावधान रहने की जरुरत है। IHME के ​मुताबिक, Omicron का सबवेरिएंट XBB ने पूरे सिंगांपुर में तबाही मचा रहा है।

यह भी पढ़ें – Yashoda Trailer: आज रिलीज होगा यशोदा फिल्म का ट्रेलर, वरुण धवन करेंगे हिंदी में लॉन्च 

पिछले 24 अक्टूबर को एक रिपोर्ट सामने आई था, जिसमें यह कहा गया था कि Omicron सबवेरिएंट BQ.1 या BQ.1.1 के कारण हो सकती है। इसलिए लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा एक-दूसरे से दूरी बना कर रखनी है और सोशल डिटेंसिंग का पालन करना बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती के इंडियन लुक ने जीता फैंस का दिल 

इस वायरस को लेकर पूरी दुनिया में वैज्ञानिक अलर्ट हो चुके हैं और वैज्ञानिक सभी वैज्ञानिकों ने इस बीमारी से लड़ने के लिए और इसे जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीन डोज तैयार करने में लगे हुए हैं। इससे बचने के लिए लोगों को मास्क पहनकर बाहर जाने की सलाह दी गई है। लोग नियमित रूप से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग करने, खाना खाने से पहले हाथ धोकर खाए, बाहर से घर आने पर कपड़े जरूर धोएं। इन सब नियमों का पालन करके इस वायरस को खतरनाक रूप लेने से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें – IPS Transfer : MP में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट 

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews