Corona update- मध्यप्रदेश में कोरोना अलर्ट, इन जिलों के लिए सरकार ने जारी किए विशेष दिशानिर्देश

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण (corona) से रोकथाम और बचाव के लिए सरकार ने कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा के द्वारा इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर व अलीराजपुर जिले के साथ महाराष्ट्र से सटे अन्य सभी जिलों को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट (crisis management group) की बैठक 23 फरवरी तक आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में कोविड-19 की रोकथाम के विषय में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लेने को कहा गया है।

आगामी महीनों में कई धार्मिक मेलों का आयोजन होता है जिनमें महाराष्ट्र से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन मेलों का आयोजन करने या ना करने पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यदि मेले आयोजित किया जाएं तो आयोजन के स्वरूप और शर्तों का स्पष्ट प्रसारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से गृह विभाग को हर हाल में 24 फरवरी तक अवगत कराना जरूरी है। महाराष्ट्र की सीमा पर महाराष्ट्र से आने वाले समस्त आम जनों का राज्य की सीमा पर तापमान चैक किए जाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews