Corona Vaccination: Pfizer, BioNTech की नई पहल, बच्चों के लिए जल्द आ सकती है कोरोना वैक्सीन

Corona Vaccination: Pfizer, BioNTech की नई पहल, बच्चों के लिए जल्द आ सकती है कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (corona vaccine) ने किस तरह से हम सबके जीवन को प्रभावित किया है इससे हम सब भली-भांति परिचित हैं। कोरोना वायरस ने किसी भी उम्र के व्यक्ति को नहीं छोड़ा। सभी वर्ग इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में बच्चों (children) के लिए सबसे ज़्यादा चिंता होती है। हालांकि वयस्कों (adults) में कोरोना वायरस संक्रमण होने के आसार ज़्यादा हैं लेकिन बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। फिलहाल, कोरोना की वैक्सीन आ तो चुकी है लेकिन अभी ये सिर्फ वयस्कों को ही दी जा रही है। अब खबर है कि फाइजर (pfizer) और बायोएनटेक (BioNTech) बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने की ओर कार्यरत है।

बता दें की अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। फाइजर समेत अन्य कंपनियों की कोरोना वैक्सीन मार्केट में आ चुकी है लेकिन ये सिर्फ वयस्कों को ही दी जा सकती है। फाइजर कंपनी को उम्मीद है कि उनके द्वारा बनाई जा रही बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन 2022 की शुरुआत में ही आजाएगी। ये काफी अच्छी खबर है।

यह भी पढ़ें… Scam: प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, करोड़ों की राशि का वन अधिकारियों ने किया बंदरबांट

फाइजर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस कोरोना वैक्सीन का प्रारंभिक चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत ट्रायल के दौरान बुधवार को पहला टीका लगाया गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews