IBPS RRB Result: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 29 सितंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।
ibps rrb po

IBPS RRB PO Result 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 3 और 4 अगस्त को हुआ था। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (How to check IBPS RRB PO Result?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  •  होम पेज पर दिए गए “CRP-RRB-XIII” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप स्कोर कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews