India Coronavirus Update: लगातार 35 दिन से पॉजिटिव मामलों में गिरावट, 71 दिन बाद आए सबसे कम केस

India Coronavirus Update: लगातार 35 दिन से पॉजिटिव मामलों में गिरावट, 71 दिन बाद आए सबसे कम केस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों में दिन प्रतिदिन आने वाली गिरावट (downfall) सभी के लिए अच्छी खबर है। लगातार एक्टिव मामलों (active cases) में गिरावट देखने को मिल रही है और रिकवरी रेट (recovery rate) भी लगातार बेहतर हो रहा है। मेडिकल स्टाफ से लेकर अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स भी कुछ राहत की सांस ले पा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार पिछले 24 घण्टों में देश में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए हैं। जहां इस दौरन 1लाख 3 हजार 570 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी वहीं 2330 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवा दी।

यह भी पढ़ें… Transfer: मध्यप्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

बात करें अब तक कोरोना के कुल मामलों की तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल 2,97,00,313 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 3,81,903 है। कोरोना संक्रमण से उबरने वालों को संख्या 2,84,91,670 है। वर्तमान में देश में कुल 8, 26,740 पॉजिटिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरे 71 दिन बाद ये अब तक के एक दिन में आने वाले सबसे कम केस हैं।

यह भी पढ़ें… Indore News: 1500 फीट गहरी खाई में फिल्मी स्टाइल में Bike सहित छात्र ने लगाई छलांग

लगातार 35 दिनों से रिकवरी रेट की दर बेहतर होती जा रही है। वहीं वैक्सीनेशन भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 26,55,19,251 वैक्सीन लग चुकी हैं। जहां रिकवरी दर 95.93% पहुंच गया है वहीं मृत्यु दर 1.29% है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews