मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की नई पहल , MySoniji.com पर होगी ज्वेलरी की ऑनलाइन शॉपिंग

-Cheat-in-the-name-of-selling-gold--

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है, जिसको को देखते हुए लोग  2 अगस्त यानि रविवार के दिन मध्य प्रदेश के सराफा एसोसिएशन ने एक MySoniji.com के नाम से पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में मध्यप्रदेश के 33 जिलों के करीब 20 हजार ज्वेलर्स अपनी दुकान के गहनों को पोर्टल पर प्रदर्शित करेंगे।

दरअसल, इस पोर्टल को लांच करने का मकस्द कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी से मुकाबला करना है। इस पोर्टल पर ग्राहक गहनों की श्रृंखला को देखते हुए उनको वर्चुअली ट्राय भी कर पाएंगे। इस पॉर्टल को लॉन्च मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन और इंदौर के सोनाजवाहरात व्यापारी एसोसिएशन पे पराधिकारी करेंगे।

वहीं इंदौर एसोसिएशन सचिव अविनाश शास्त्री ने बताया कि इस पोर्टल पर मध्यप्रदेश के सारे सोना व्यापारी अपने गहनों के कैटलॉग को डालेंगे। ग्राहक अपने पसंद की दुकान के कलेक्शन को देख पाएंगे और उनका वर्चुअल ट्रायल भी ले सकेंगे। होलसेलर्स के साथ रिटेलर्स और बुलियन कारोबारी भी इस पोर्टल से जुड़ पाएंगे।

मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के सचिव संतोष सर्राफ ने बताया कि इस पॉर्टल पर ईशॉपिंग की सुविधा होने के चलते कॉर्पोरेट ज्वेलरी शोरूम्स के कड़ी टक्कर दे पाएगा। पोर्टल हर गहने की शुद्धाता की गारंटी देगा। पोर्टल पर 30 दिन के भीतर बिना की शर्त ज्वेलरी वापसी की भी सुविधा होगी। इस पोर्टल का मोबाइल एप भी जारी किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews