रजनीकांत ने तमिल नाडु सीएम रिलीफ फंड में दान किए 50 लाख, लोगों से की ये अपील

रजनीकांत

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। साऊथ (south) के सुपरस्टार रजनीकांत (supertstar Rajnikanth) सोमवार को तमिल नाडु (tamil nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (CM MK Stalin) से मिले। थलाइवा रजनीकांत ने मुख्यमंत्री से की इस मुलाकात में तमिल नाडु चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड (CM relief fund) में 50 लाख रुपए का दान भी दिया। तमिल नाडु में इन दिनों कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में रजनीकांत ने मदद के तौर पर ये धनराशि सीएम रिलीफ फंड में दान की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन (corona guidelines) को मानने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा- इन्हें मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

रजनीकांत ने कहा, ” कोरोना से लड़ने के लिए मैंने तमिल नाडु सीएम रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए का डोनेशन दिया है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन जरूर करना चाहिए।”

बता दें कि इसके पहले तमिल नाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने लोगों से अपील की थी। इस अपील में उन्होंने कहा था कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी लोग आगे आकर सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन दें जिससे कोरोना की दूसरी लहर से लड़ना कुछ आसान हो सके और कोरोना संबंधी उपकरणों की कमी न हो।

यह भी पढ़ें… मंदसौर : कोविड केयर सेंटर में मरीजों ने जमकर किया डांस, देखिए वीडियो

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार रात 8 बजे तक तमिल नाडु में 12,450 कोरोना के नए मामले आए, इसी के साथ 20,905 लोगों ने कोरोना को मात दी और 303 लोग कोरोना के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे। वहीं सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 2,07,789 और नई मौतें जुड़ने के बाद राज्य में कुल मौतों की संख्या 17,359 हो गई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews