
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में धर्मांतरण के मुद्दे पर चल रही तनातनी के बीच आज हिंदू जागरण मंच (hindu organization) के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार दोपहर कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें मांग की है कि प्रशासन को जिन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए उन्हें छोड़कर जो लोग समाज के हित में काम कर रहे हैं उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
दरअसल बीते दिनों बाल सरंक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दमोह में चल रही ईसाई मिशनरी के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला तूल पकड़ा और हिंदूवादी संग़ठन भी सक्रिय हुए, इस बीच एक हिंदू नेता कलू रैकवार के खिलाफ जिला बदर यानी एनएसए की कार्यवाही की गई है जिसके बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया।
[dgv_vimeo_video id=”773817494″]
रैली के रूप में एस पी और कलेक्टर के दफ्तर पहुंचे लोगों ने मांग की है कि कलू रैकवार का जिला बदर खत्म किया जाए, वहीं हिन्दू नेताओ ने ईसाई मिशनरी के मामले में प्रशासन के रवैये के खिलाफ भी जमकर गुस्सा जताया। हिन्दू नेताओं की माने तो प्रशासन मिशनरियों को बचाने में जुटा है। इस मामले में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के मुताबिक विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”773816305″]
दमोह के एस पी डी आर तेनिवार के मुताबिक ईसाई मिशनरी पर लगे धर्मांतरण के आरोपो पर पुलिस जांच कर रही है वही हिन्दू नेता कलू रैकवार पर की गई जिला बदर की कार्यवाही के सवाल पर उनका कहना है कि आपराधिक रिकार्ड को लेकर पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”773815991″]
