Video : सड़क पर गिर गई शराब तो जमीन को चाटने लगे शराबी युवक, वीडियो वायरल

Video : सड़क पर गिर गई शराब तो जमीन को चाटने लगे शराबी युवक, वीडियो वायरल

दमोह, आशीष कुमार जैन। नशा बुरी लत है चाहे वो शराब हो या किसी अन्य मादक पदार्थ का। वहीं कच्ची शराब (alcohol) तो जानलेवा भी साबित होती है, मुरैना सहित कई स्थानों पर अवैध कच्ची शराब पीने के कारण लोगों की जानें गई हैं। लेकिन लोग हैं कि किसी तरह इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं। अब दमोह से जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है। यहां बीच सड़क पर कच्ची शराब गिर जाने के बाद दो युवक सड़क को चाटकर पीने की कोशिश करने लगे।

जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह, सीएम शिवराज ने दी बधाई

ये वीडियो पहली नजर में किसी को भी हास्यास्पद लग सकता है, लेकिन दरअसल ये विसंगति को दर्शाने वाले दृश्य है। युवा पीढ़ी, वो भी गांव में गरीब तबके के कुछ युवा किस कदर नशे की गिरफ्त में हैं, इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है। ये घटना जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत आने वाले वर्धा गांव में की है। इसमें कुछ शराबी युवक पॉलिथीन में कच्ची शराब लेकर जा रहे हैं। यह कच्ची शराब है स्थानीय लोगों द्वारा बनाई जाती है। शराब ले जाने के दौरान रास्ते में पॉलिथीन फट जाती है और शराब जमीन पर गिर जाती है। ये कच्ची सड़क है और चारों तरफ मिट्टी ही मिट्टी है। शराब गिर जाने के बाद तीनों युवक वहीं बैठ जाते हैं और उनके चेहरे पर ऐसी निराशा है जैसे कुछ बहुत कीमती खो गया है। इसके बाद आता है वो दृश्य जहां व्यक्ति अपना विवेक और होश खो देता है। ये युवक बारी बारी से कच्ची सड़क को पशुओं की तरह चाटने लगते हैं और कोशिश करते हैं कि किसी तरह गिरी हुई शराब का सेवन किया जा सके। आसपास बैठे लोगों ने इस दौरान घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर हम सब ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि जो नशा मनुश्य और पशु में कोई भेद नहीं रहने देता, भला उसे करके क्या सुख हासिल किया जा सकता है। नशा केवल जीवन को बर्बाद करता है और हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी तरह के नशे की लत से दूर रहें।

[dgv_vimeo_video id=”573866595″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews