दैत्य गुरु बनेगा बॉलीवुड का ये स्टार, ‘महाकाली’ से रखेगा तेलुगु सिनेमा में कदम

अक्षय खन्ना तेलुगु फिल्म 'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे। बढ़े बाल और फायर-इफेक्ट वाला लुक इम्प्रेसिव है। हालांकि, आज भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए नए आयाम तलाश रहे हैं।
Mahakali

अक्षय खन्ना ने हमेशा ही बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। हालांकि, आज भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए नए आयाम तलाश रहे हैं। विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद अक्षय ने कभी भी केवल अपने खानदान के नाम पर टिकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने खुद की मेहनत, अपने टैलेंट और एक्टिंग के जुनून से पर्दे पर खुद को साबित किया। चाहे वह ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर, कैटरीना कैफ या बिपाशा बसु के साथ रोमांस करें या किसी कॉमिक और विलेन किरदार में दिखाई दें… अक्षय ने हर रोल में अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

90 के दशक के स्टारकिड होने के बावजूद अक्षय खन्ना की राह आसान नहीं रही। बॉलीवुड में उन्होंने 46 फिल्मों में काम किया, लेकिन सुपरस्टार बनने का सपना बस उनके लिए इतना सरल नहीं था। कुछ हिट, कुछ फ्लॉप, लेकिन हर फिल्म में उनकी एक्टिंग लाजवाब रही।

इस फिल्म में आएंगे नजर

छावा में औरंगजेब के किरदार ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। अब वह बॉलीवुड की सीमाओं को पार कर तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल, अक्षय खन्ना तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ में असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे। फिल्म पहली फीमेल सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे प्रशांत वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय का पहला लुक शेयर किया, जिसमें उनका रूप दर्शकों को दंग कर देने वाला है। बढ़े हुए बाल, एक आंख से निकलती रोशनी और फायर-इफेक्ट उनके किरदार को इतना दमदार बनाते हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

पिछले साल हुई थी घोषणा

बता दें कि पिछले साल ही ‘महाकाली’ की घोषणा हुई थी। आरकेडी स्टूडियो ने यूट्यूब अकाउंट के माध्यम से टीजर वीडियो जारी करके इस फिल्म की जानकारी दी थी। पूजा अपर्णा कोल्लुरु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की तीसरी पार्ट की शूटिंग चल रही है। मेकर्स ने पहले भी हनु मैन जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय खन्ना ने अपनी सेकंड इनिंग में फिल्मों का चुनाव बेहद सोच-समझकर किया है। वह केवल स्क्रिप्ट और कहानी के आधार पर ही रोल चुनते हैं। दृश्यम 2, छावा जैसी फिल्मों में उनका प्रदर्शन दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा। अब ‘महाकाली’ में उनका किरदार पूरी तरह से अलग और चुनौतीपूर्ण है। एक तरफ जहां बॉलीवुड में उनके अभिनय की प्रशंसा होती रही है, वहीं तेलुगु सिनेमा में उनका पर्दे पर आना दर्शकों के लिए अलग ही होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

अपकमिंग फिल्म

इसके अलावा, अक्षय खन्ना धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। अक्षय खन्ना के इस नए सफर में उनकी फैन फॉलोइंग भी उत्साहित है। सोशल मीडिया पर उनके पहले लुक ने ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews